वर्षावास समापन एवं कठिन चीवर दान समारोह का भव्य आयोजन
दिनांक: 17 अक्टूबर 2024
स्थान: बुद्ध विहार, कोसीर, सारंगढ़
बुद्ध विहार, कोसीर में 17 अक्टूबर 2024 को भंते बुद्धघोष बोधि जी के सानिध्य में वर्षावास समापन एवं कठिन चीवर दान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बौद्ध भिक्खु संघ का आगमन हुआ, जिन्होंने धम्म परिचर्चा और धम्मदेशन के माध्यम से बौद्ध धर्म के सिद्धांतों, समाज में उनकी भूमिका और महत्व पर गहन चर्चा की।
इस विशेष अवसर पर तीन नए श्रमनेर भिक्खुओं को दीक्षा दी गई। इन नवदीक्षित श्रमनेरों ने बौद्ध जीवन की शिक्षाओं को आत्मसात करने और धम्म का प्रचार-प्रसार करने की शपथ ली। इस विशेष अवसर पर पूज्य भदंत बुद्धघोष बोधि जी शील की महत्व को आसान शब्दो मे बताया
समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बौद्ध भिक्खुओं को चीवर दान और भोजन दान किया, जिसमें पुरुषों और महिलाओं ने विशेष योगदान दिया। इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में न केवल स्थानीय लोगों ने, बल्कि अन्य राज्यों से आए लोगों ने भी अपनी भूमिका निभाई।
150 से अधिक श्रद्धालुओं ने आंबेडकर चौक की ओर शांति रैली निकाली, जो धम्म के प्रति उनकी गहरी आस्था और भारत में बौद्ध धम्म के प्रसार के लिए एक प्रतीकात्मक कदम था। यह आयोजन कोसीर की धरती से पूरे देश में शांति और बौद्ध धर्म के विस्तार का संदेश लेकर आया।
इस पुण्य अवसर के समापन पर यह मंगलकामना की गई कि इस आयोजन से गांव और समस्त दुनिया में शांति एवं सद्भाव का प्रसार हो।
0 Comments